Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें
Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कई अखाड़े के साधु-संत देखने को मिलते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कुंभ मेले में इस बार किन-किन अखाड़ों से साधु संत आने वाले हैं Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में साल 2025 में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि प्रयागराज में साल 2025 से पहले 2013 में कुंभ मेला का आयोजन किया गया था। इस बार कुंभ मेला को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। कुंभ मेला में लोग स्नान करते हैं ताकि सभी पापों से मुक्ति मिल जाए। इस बार के महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान करीब 10 करोड़ से भी अधिक बताया जा रहा है। कुंभ मेला में आपको कई अखाड़े के साधु-संत भी देखने को मिल जाएंगे। प्रत्येक कुंभ मेला में नागा साधु, अघोरी और अखाड़े के संत भी पधारते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस बार के कुंभ में किस-किस अखाड़े के संत आने वाले हैं। कुंभ में इन अखाड़े के संत लेंगे भाग (Kumbh Mein in Akhada Ke Sant Lenge Bhag) प्रयागराज महाकुंभ 2025 में पंच दशनाम जूना अखा...