Dhanteras 2024 Muhurat: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें सोना की खरीदारी, जानें शुभ मुहूर्त

 Dhanteras 2024 Muhurat: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें सोना की खरीदारी, जानें शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024 Muhurat: इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। मान्यता है कि त्रिपुष्कर योग में सोना खरीदना बहुत ही शुभ होता है। तो आइए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त के बारे में जानते हैं

Dhanteras 2024 Muhurat


Dhanteras 2024 Muhuratइस साल यानी 2024 में धनत्रयोदशी यानी धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन सभी देवी-देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। मान्यता है कि वैद्य धन्वंतरि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी तिथि के दिन ही सागर मंथन से प्रकट हुए थे। इसलिए इसलिए इस तिथि को धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत भी रखा जाता है। इस दिन शाम में भगवान शिव की भी पूजा होती है।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। माना जा रहा है इस दिन किया गए कार्य का फल तीन गुना हो जाएगा। इसलिए लोग धनतेरस के दिन कई तरह की चीजें भी खरीदते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग कब बन रहा है। साथ ही धनतेस की शुभ तिथि और मुहूर्त क्या रहेगा।

धनतेरस की शुभ तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। धनतेरस यानी त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 हो रही है और समाप्ति अगले दिन यानी बुधवार 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगी। ऐसे में इस दिन पूजा करने के लिए सिर्फ 1 घंटा 41 मिनट का समय मिलेगा। आप इस शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी, गणेश और कुबेर देव की पूजा कर सकते हैं।

धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में खरीदें सोना

दृक पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन यानी 29 अक्टूबर दिन बुधवार के सुबह के 6 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। उसके बाद इंद्र योग भी बनेगा। इंद्र योग का समय सुबह के 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। उसके बाद वैधृति योग का निर्माण होगा। वहीं सोना खरीदने का शुभ समय सुबह के 10 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन बुधवार को 6 बजकर 32 मिनट तक है। यानी आपको सोना खरीदने के लिए 20 घंटे का समय मिलेगा


Comments

Popular posts from this blog

Mahakumbh 2025: हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में ही क्यों लगता है महाकुंभ का मेला, यहां जानें

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल