Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें

 Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कई अखाड़े के साधु-संत देखने को मिलते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि कुंभ मेले में इस बार किन-किन अखाड़ों से साधु संत आने वाले हैं

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में साल 2025 में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा। बता दें कि प्रयागराज में साल 2025 से पहले 2013 में कुंभ मेला का आयोजन किया गया था। इस बार कुंभ मेला को लेकर जोरो-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। कुंभ मेला में लोग स्नान करते हैं ताकि सभी पापों से मुक्ति मिल जाए।

इस बार के महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान करीब 10 करोड़ से भी अधिक बताया जा रहा है। कुंभ मेला में आपको कई अखाड़े के साधु-संत भी देखने को मिल जाएंगे। प्रत्येक कुंभ मेला में नागा साधु, अघोरी और अखाड़े के संत भी पधारते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि इस बार के कुंभ में किस-किस अखाड़े के संत आने वाले हैं।

कुंभ में इन अखाड़े के संत लेंगे भाग (Kumbh Mein in Akhada Ke Sant Lenge Bhag)

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में पंच दशनाम जूना अखाड़े के संत प्रवेश करेंगे। वहीं देशभर में फैले अखाड़े के नागा संन्यासी, महंत, साधु-संत, मठाधीश और महामंडलेश्वर भी दशहरे के मौके पर प्रस्थान कर चुके हैं। अब 3 नवंबर को यम द्वितीया के दिन हाथी-घोड़े, बग्घी, सुसज्जित रथों और पालकियों से साथ ही जूना अखाड़े की पेशवाई संगम नगरी में प्रवेश करेंगे।

अब तक अखाड़े के रमता पंच, मठाधीश, महामंडलेश्वर, नागा संन्यासी, आश्रमधारी संगम नगरी के बाहर रामपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 16 अक्टूबर को ही पहुंच चुके हैं।

कुंभ में इस दिन होगी ध्वजा की स्थापना (Kumbh Mein Is Din Hoga Dhwaj Ki Sthapna)

महाकुंभ मेले में 3 नवंबर यानी यम द्वितीया को रमता पंच की अगुवाई में जूना अखाड़ा पूरे बैंड बाजा के साथ जुलूस में प्रवेश करेंगे। वहीं 23 नवंबर को काल भैरव अष्टम के दिन धर्म ध्वजा की स्थापना की जाएगी। इस बार करीब रोडवेज बसों से साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालु पहुंच सकते हैं

Comments

Popular posts from this blog

Mahakumbh 2025: हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में ही क्यों लगता है महाकुंभ का मेला, यहां जानें

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल