Dhanteras 2024: भूलकर भी धनतेरस पर ना खरीदें ये चीजे,हो जाएंगे कंगाल

 Dhanteras 2024: भूलकर भी धनतेरस पर ना खरीदें ये चीजे,हो जाएंगे कंगाल

Dhanteras 2024: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन समुद्र मंथन से देवताओं के वैद्य धन्वंतरि प्रकट हुए थे

Dhanteras 2024


Dhanteras 2024धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन समुद्र मंथन से देवताओं के वैद्य धन्वंतरि प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस को धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाता है, जिसमें शाम के समय भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस साल धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में आप जो भी काम करेंगे, उसका आपको तीन गुना फल मिलेगा। इस साल धनतेरस पर आपको 1 घंटे 41 मिनट का शुभ मुहूर्त मिलेगा। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, मकान, दुकान आदि खरीदते हैं। जिनके पास पैसे कम होते हैं, वे धनिया, झाड़ू, नमक, पीतल के बर्तन आदि खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए?

भूलकर भी धनतेरस पर ना खरीदें ये चीजें Dhanteras Par Na Khareede Ye Cheeje 

एल्युमिनियम, प्लास्टिक और नुकीली वस्तुएं न खरीदें

धनतेरस पर प्लास्टिक से बनी चीजें, एल्युमिनियम के बर्तन, चाकू, कैंची आदि भूलकर भी न खरीदें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और घर में दरिद्रता लाता है।

लोहे की वस्तुएं न खरीदें
धनतेरस पर खाना बनाने के लिए लोहे से बनी वस्तुएं जैसे कढ़ाई आदि न खरीदें। मान्यता है कि अगर कोई लोहे से बनी वस्तुएं घर लाता है तो उस व्यक्ति के घर में दुर्भाग्य भी आता है।

कांच और आर्टिफिशियल ज्वेलरी
धनतेरस पर कांच से बनी वस्तुएं और आर्टिफिशियल ज्वेलरी खरीदने से बचें। कांच का संबंध राहु से होता है। इसलिए कांच आदि बिल्कुल न खरीदें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की तरक्की रुक जाती है।

काले कपड़े न खरीदें
अगर आप धनतेरस पर कपड़े खरीदने जा रहे हैं तो काले कपड़े बिल्कुल न खरीदें। आप चाहें तो किसी और रंग के कपड़े भी खरीद सकते हैं।

मिट्टी के बर्तन
धनतेरस पर मिट्टी के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि मिट्टी के बर्तन खरीदने से घर में समृद्धि कम होती है और सुख-शांति भी कम होती है।

Comments

Popular posts from this blog

Mahakumbh 2025: हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में ही क्यों लगता है महाकुंभ का मेला, यहां जानें

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल