Dhanteras 2024 : धनतेरस के दिन भूलकर न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

 Dhanteras 2024 : धनतेरस के दिन भूलकर न करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

Dhanteras 2024 : धनतेरस के दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो आज इस खबर में उन्हीं कार्यों में बारे में विस्तार से जानते हैं।


Dhanteras 2024

Dhanteras 2024 : दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुछ दिन बाद दीपों का त्योहार दिवाली आने वाली है। दिवाली के त्योहार को मनाने की शुरुआत पांच दिन पहले यानी धनतेरस वाले दिन से ही हो जाती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। यह दन समृद्धि का दिन माना गया है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को पड़ रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि धनतेरस के दिन किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

घर को नहीं छोड़ना चाहिए खाली

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन कभी भी घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। यदि आप घर को अकेला छोड़ते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। 

किसी को उधार देने से बचें

मान्यता है कि धनतेरस की शाम में कभी भी किसी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए। यह अशुभ माना गया है। यदि आपसे कोई उधार मांग रहा है तो बिल्कुल ही मना कर दें। अगर उधार देना चाहते हैं तो धनतेरस के अगले दिन दें। वरना धनतेरस की शाम तो भूलकर भी किसी को उधार न दें।

बुरे विचारों को रखें दूर

धनतेरस वाले दिन आपको अपने मन को शांत बनाए रखना चाहिए। इस दिन मन में किसी के प्रति नकारात्मक विचार नहीं आने देना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन ऐसा करने से मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती हैं और घर से वापस लौट जाती हैं। 

क्रोध से बचें

धनतेरस के दिन आपको किसी पर भी क्रोध करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन क्रोध करने से धन की हानि हो सकती है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी हट जाती हैं। इसलिए इस दिन क्रोध करने से बचना चाहिए।

अपमान करने से बचें

पर्व-त्योहार वाले दिन किसी बड़े या छोटे का अपमान भूलकर कर भी नहीं करना चाहिए। यदि आप धनतेरस के दिन किसी का अपमान करते हैं, तो इससे धन की हानि हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी भी हो सकती है। इसलिए धनतेरस वाले दिन सबसे प्यार से बातें करना चाहिए

Comments

Popular posts from this blog

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें

Diwali 2024 Date time: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनायें दीपावली? सही तिथि, समय

SSB Interview Training with Breakthrough Point: Your Pathway to Success