Vastu Tips: घर में कहां रखें मोरपंख, जरूर जान लें ये वास्तु नियम
Vastu Tips: घर में कहां रखें मोरपंख, जरूर जान लें ये वास्तु नियम
Vastu Tips: मोर के पंखों का संबंध श्री कृष्ण से है। ऐसा माना जाता है कि श्री कृष्ण को मोर और मोर के पंख बहुत प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर के पंख रखने से सुख-समृद्धि आती है। आपको याद होगा कि बचपन में हम में से ज्यादातर लोग कॉपी
Vastu Tips: मोर के पंखों का संबंध श्री कृष्ण से है। ऐसा माना जाता है कि श्री कृष्ण को मोर और मोर के पंख बहुत प्रिय हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर के पंख रखने से सुख-समृद्धि आती है। आपको याद होगा कि बचपन में हम में से ज्यादातर लोग कॉपी और किताबों के अंदर मोर के पंख रखते थे। इसके पीछे मान्यता यह थी कि कॉपी और किताबों में मोर के पंख रखने से देवी सरस्वती की कृपा बनी रहती है। कुछ लोग अपने घरों में मोर के पंख इसलिए भी रखना पसंद करते हैं क्योंकि इससे आर्थिक लाभ होता है, लेकिन घर में मोर के पंखों को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है, तभी आपको इस उपाय का पूरा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार मोर के पंखों से जुड़े 6 नियम।
घर में मोर के पंख दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें Ghar Me Morpankh Kis Disha Me Rakhe
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मोर के पंख रखने का सबसे अच्छा स्थान दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा है। आप जिस भी दिशा में सोते हों, लेकिन कोशिश करें कि मोर पंख दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा में ही रखें। इससे पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहते हैं और दोनों के बीच बेहतरीन तालमेल भी बना रहता है। इसके अलावा अगर आपके बेडरूम में इनडोर प्लांट्स हैं, तो आप गमले में मोर पंख भी सजा सकते हैं। इस गमले को दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही रखें।कभी भी पैरों के पास मोर पंख न रखें l Kabhi Bhi Pairo Ke Pas Na Rakhe Morpankh
सोते समय कभी भी पैरों के पास मोर पंख नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सेहत पर असर पड़ता है। साथ ही आपके घर में पारिवारिक कलह भी हो सकती है। इस वजह से बिस्तर के नीचे मोर पंख न रखें, बल्कि आप चाहें तो अपने तकिए के नीचे मोर पंख रखकर सो सकते हैं, लेकिन याद रखें कि आप तकिए को रोजाना साफ करें और फिर मोर पंख को फिर से रख दें।मोर के पंखों को सजावटी सामान के साथ न रखें Mor Ke Pankho Ko Sajavati Saman Ke Sath Na Rakhe
कई लोग घर में सजावट के तौर पर यहां-वहां मोर के पंख लगाते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से आप मोर के पंख की सकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देते हैं। आपको मोर के पंख को अलग जगह पर रखना चाहिए। जहां कोई खिलौने, सजावटी सामान या टूटी हुई चीजें न हों। इससे आपको मोर के पंख की सकारात्मक ऊर्जा मिलती रहेगी।मोर के पंखों पर किसी दूसरे रंग का इस्तेमाल न करें। कई लोग मोर के पंखों का इस्तेमाल अपनी कला और रचनात्मकता के लिए करते हैं लेकिन ऐसा करने से मोर का पंख सिर्फ एक सजावटी सामान बनकर रह जाता है। इसकी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। आपको मोर के पंख को उसके प्राकृतिक रूप में ही रहने देना चाहिए। इस पर कभी भी किसी दूसरे रंग का इस्तेमाल न करें।

Comments
Post a Comment