Pradosh Vrat: 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा भौम प्रदोष व्रत, जानें मुहूर्त और विधि
Pradosh Vrat: प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। आश्विन मास का प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर को रखा जाएगा। यह प्रदो व्रत मंगलवार को है इसलिए इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। बता दें कि प्रदोष व्रत रखने से भोले बाबा की कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है। तो आइए इसी क्रम मे जानते हैं आश्विन मास के प्रदोष व्रत का सही मुहूर्त क्या है।
आश्विन प्रदोष व्रत 2024 (October Prados Vrat 2024)
पंचांग के अनुसार आश्विन मास की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 15 अक्टूबर को दिन 3:42 बजे से होगा और तिथि का समापन अगले दिन यानि कि 16 अक्टूबर को रात्रि के 12 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर को ही रखा जाएगा। प्रदोष व्रत में पूजा का शुभ मुहूर्त सायं 5 बजकर 38 मिनट से शुरु होकर रात्रि के 8 बजकर 13 मिनट तक चलने वाला है।
ब्रह्म मुहूर्त 04:42 ए एम से 05:32 ए एम
प्रातः सन्ध्या 05:07 ए एम से 06:22 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:44 ए एम से 12:30 पी एम
विजय मुहूर्त 02:01 पी एम से 02:47 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:51 पी एम से 06:16 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 05:51 पी एम से 07:06 पी एम
अमृत काल 03:00 पी एम से 04:26 पी एम
निशिता मुहूर्त 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 16
सर्वार्थ सिद्धि योग 10:08 पी एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 16
रवि योग 10:08 पी एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 16
प्रदोष व्रत पूजन विधि (Pradosh Vrat Pujan Vidhi)
Comments
Post a Comment