Karwa Chauth: करवा चौथ में भूलकर भी ना करें ये काम,खंडित हो जाएगा व्रत
Karwa Chauth: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सुहागिन महिलाएं करवा माता की विधि-विधान से पूजा करती हैं। साथ ही अखंड सुहाग की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है। मान्यता है कि इस दिन कुछ गलतियां करने से व्रत का पूरा लाभ नहीं मिल पाता और व्रत खंडित हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन क्या न करें और क्या करें?
करवा चौथ पूजा मुहूर्त (Karwa Chauth Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर को शाम 06:16 बजे शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 03:46 बजे होगा। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 19 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है
करवा चौथ पूजा मुहूर्त - शाम 05 बजकर 47 मिनट से 7 बजकर 04 मिनट तक
करवा चौथ व्रत का समय - सुबह 6 बजकर 34 मिनट से शाम 7 बजकर 22 मिनट तक
करवा चौथ पर क्या करें? (Karwa Chauth Par Kya Kare )
करवा चौथ पर सुबह जल्दी उठना चाहिए।
स्नान करने के बाद पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए।
रात में चांद देखने के बाद व्रत खोलना चाहिए।
श्रद्धा के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है।
करवा चौथ पर क्या न करें? (Karwa Chauth Par Kya Na Kare )
इस दिन देर तक न सोएं।
किसी से गलत शब्द न बोलें।
अपना श्रृंगार का सामान किसी को न दें।
काले कपड़े न पहनें।
झूठ बोलने से बचें।
पति-पत्नी को आपस में झगड़ा नहीं करना चाहिए।
व्रत के बाद मांसाहारी भोजन न खाएं।
Comments
Post a Comment