Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद न निकलने पर कैसे खोलें व्रत, जानिए
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद न निकलने पर कैसे खोलें व्रत, जानिए
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही माता करवा, देवी पार्वती, भगवान शिव, भगवान गणेश और कार्तिकेय जी की पूजा की जाती है। करवा चौथ का व्रत शाम को चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव की पूजा और उन्हें अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल पीकर तोड़ा जाता है। इसी वजह से हर व्रती महिला इस दिन चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार करती है। रात को चांद दिखते ही वह सबसे पहले छलनी से चांद को देखती हैं और फिर अपने पति का चेहरा देखकर व्रत तोड़ती हैं।हालांकि करवा चौथ का व्रत चांद देखे बिना भी तोड़ा जा सकता है। अगर आसमान में घने बादल, बारिश या किसी अन्य कारण से आप चांद नहीं देख पाती हैं तो ऐसी स्थिति में भी आप अपना व्रत तोड़ सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी तीन विधियों के बारे में, जिन्हें अपनाकर चांद देखे बिना भी करवा चौथ का व्रत तोड़ा जा सकता है।
2024 में करवा चौथ कब है? Karwa Chauth Vrat Kab Hai
हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 6:46 मिनट से शुरू हो रही है, जो अगले दिन 21 अक्टूबर को सुबह 4:16 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर इस बार करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा।
करवा चौथ पर चंद्रमा किस समय उदय होगा? Kis Samay Niklega Chand
करवा चौथ के दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 मिनट से शाम 7:02 मिनट तक है, जबकि व्रत का पारण शाम 7:53 बजे के बाद करना शुभ रहेगा। इस बार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में करवा चौथ के दिन शाम करीब 7:44 मिनट चांद निकल सकता है।
अगर चांद नहीं निकला तो कैसे खोलें व्रत? Chand Na Nikalne Par Kaise Khole Vrat
अगर आपके शहर में खराब मौसम की वजह से चांद नहीं दिख रहा है तो ऐसी स्थिति में आप अपने किसी जानने वाले को फोन कर सकते हैं जो दूसरे शहर में रहता हो। अगर उनके शहर में चांद निकल रहा है तो आप वीडियो कॉल के जरिए अपना व्रत खोल सकते हैं। अगर वीडियो कॉल के जरिए व्रत खोलना संभव नहीं है तो ऐसी स्थिति में आप जिस दिशा से चांद निकल रहा हो उस दिशा में मुंह करके व्रत खोल सकते हैं।
अगर आसमान में बादल होने की वजह से आपको चांद नहीं दिख रहा है तो ऐसी स्थिति में आप भगवान शिव के सिर पर विराजमान चांद की पूजा करके भी व्रत खोल सकते हैं।
अगर करवा चौथ के दिन आपको आसमान में चांद नहीं दिख रहा है तो मंदिर में चांद निकलने की दिशा में एक चौकी रखें। चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं। कपड़े पर चावल की मदद से चांद की आकृति बनाएं। इस दौरान तीन से पांच बार ॐ चतुर्थी चंद्राय नमः मंत्र का जाप करें। चंद्रमा की पूजा करने के बाद व्रत खोलें।

Comments
Post a Comment