Bhai Dooj 2024: कब है भैया दूज? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

 Bhai Dooj 2024: कब है भैया दूज? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त-Bhai Dooj 2024: इस बार भाई पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। तो आइए इसी क्रम में जानते हैं कि इस बार भाई दूज कब है और कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

Bhai Dooj 2024हमारी सनातन संस्कृति में प्रत्येक रिश्ते को निभाने के लिए कोई ना कोई त्योहार अवश्य ही आती है। इसी प्रकार से भाई- बहनों के रिश्ते की परिवत्रा के लिए रक्षाबंधन और भैया दूज का त्योहार मनाया जाता है। (Kab hai Bhai dooj 2024) इस बार भैया दूज का त्योहार 3 नवंबर को मनाया जा रहा है। तो आइए इसी क्रम में जानते हैं कि भाई दूज का पर्व कब है और इस दिन कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि क्या इस बार भैया दूज पर भद्रा का साया है या नहीं। 
 

Bhai Dooj 2024

कब है भाई दूज? (Bhai Dooj kab hai 2024)


कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार द्वितीया तिथि का प्रारंभ 2 नवंबर को रात 8 बजकर 21 मिनट पर हो रहा  है और तिथि का समापन अगले दिन 3 नवंबर को रात्रि 10 बजकर 5 मिनट पर हो रहा है, ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 3 नवंबर को ही भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है।

इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं जो कि इस प्रकार हैं-

ब्रह्म मुहूर्त           04:51 ए एम से 05:43 ए एम    
प्रातः सन्ध्या         05:17 ए एम से 06:35 ए एम
अभिजित मुहूर्त   11:42 ए एम से 12:26 पी एम    
विजय मुहूर्त        01:54 पी एम से 02:38 पी एम
गोधूलि मुहूर्त       05:34 पी एम से 06:00 पी एम    
सायाह्न सन्ध्या      05:34 पी एम से 06:52 पी एम
अमृत काल         08:45 पी एम से 10:30 पी एम
निशिता मुहूर्त       11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवम्बर 04
 

क्या भाई दूज पर पड़ रहा है भद्रा का साया? (Bhai Dooj 2024 Bhadra Kaal)

बता दें कि भाई दूज 2024 में इस बार भद्रा का साया नहीं है, इसलिए आप का पूरे दिन किसी भी समय भाई दूज मना सकते हैं। बता दें कि भद्रा 5 नवंबर को सुबह के 11:54 बजे से लग रही है और भाई दूज का पर्व 3 नवंबर को है। इसलिए आप निश्चिंत होकर भाई दूज मना सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Mahakumbh 2025: हरिद्वार, उज्जैन, प्रयागराज और नासिक में ही क्यों लगता है महाकुंभ का मेला, यहां जानें

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में कितने अखाड़े के संत लेंगे भाग, यहां जानें

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल